BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2023, 2:24 pm
KHABAR : पीएम किसान योजना की 16वीं किश्त हेतु ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू, अपर कलेक्टर ने कार्रवाई पूर्ण करने के संबंध में दिए दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किश्त हितग्राहियों को प्रदान करने के लिये आधार/बैंक खाता लिकिंग, ई-केवायसी एवं लैंड लिंक की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 
इसी दिशा में अपर कलेक्टर इंदौर द्वारा उक्त कार्य हेतु जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिये सभी अनुविभागीय अधिकारियों तथा समस्त तहसीलदार/नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं। दिये गये निर्देशों के तहत सभी ग्रामों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत/वार्ड/जोन कार्यालय में कार्रवाई हेतु लंबित हितग्राहियों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। ग्राम हेतु नोडल अधिकारी डोर टू डोर पात्र हितग्राहियों से संपर्क कर कार्यवाही पूर्ण करेंगे। पंचायत में यदि 100 से अधिक हितग्राहियों हेतु कार्यवाही लंबित है, तो उसके लिए पंचायत स्तर पर कैम्प आयोजित कर सीएससी केन्द्र एवं आईबीपीएस प्रतिनिधियों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु कैम्प में आमंत्रित किया जायेगा। ग्रामों को सैक्टर में विभाजित कर सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त किया जायेगा। जिला नोडल अधिकारी सैक्टर अधिकारियों से प्रतिदिन हितग्राहीवार प्रगति की जानकारी प्राप्त करेंगे।       
उक्त कार्यवाही 10 जनवरी 2024 तक शत प्रतिशत रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजनांतर्गत हितग्राहियों को वर्ष में कुल 6 हजार रूपये की राशि 03 समान किश्तो में प्रदान की जाती है। योजनांतर्गत 15वीं किश्त से हितग्राहियों की लैंड लिंक, आधार एवं बैंक खाता डीबीटी हेतु ई-केवायसी की कार्यवाही पूर्ण किया जाना अनिवार्य किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE