BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सरौदा और खेत में खंभा.. <<     BIG NEWS : रतलाम जिला अस्पताल में मारपीट, पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और एसडीएम ममता खेड़े,.. <<     KHABAR : नगर परिषद कुकड़ेश्वर में विकराल रूप ले रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल की स्मृति में पांच.. <<     REPORT : शहर में पेयजल संकट पर ब्लॉक कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सिंघल ने किया फिश कियोस्क का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ थाना क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी.. <<     MANDI BHAV : तुअर दालों के दाम 200 रुपये तक बढ़े, उड़द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में यादव समाज ने निकाली भव्य कलश.. <<     KHABAR : किसान द्वारा फसल में छुपाकर लाई गई खराब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : श्री राधा कृष्ण मंदिर की सातवीं वर्षगांठ.. <<     BIG NEWS : एकादशी पर्व के अवसर पर सांवलिया सरकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2023, 2:36 pm
KHABAR : विकसित भारत संकल्प यात्रा की हर गतिविधि होगी पोर्टल पर दर्ज, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। केन्द्र शासन द्वारा संचालित योजनाओं का सभी पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने तथा नवाचारी योजनाओं से देश में हुये विकास से आम लोगों को परिचित कराने के उद्देश्य से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 16 दिसम्बयर से निकाली जाने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की हर एक गतिविधि को इसके लिये अलग से बनाये गये पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। यह जानकारी आज 13 दिसंबर को यात्रा की चल रही तैयारियों की समीक्षा के लिये आयोजित बैठक में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा दी गई। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्योति शर्मा, एसडीएम भास्कर गाचले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, उप संचालक कृषि, सहायक संचालक मत्स्योद्योग, उद्यानिकी, जिला आपूर्ति अधिकारी, अग्रणी बैंक अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में भीकनगांव, बड़वाह, महेश्वर, कसरावद एसडीएम एवं सभी जनपद पंचायतों के सीईओ वीडिया कांफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित थे।
कलेक्टंर कर्मवीर शर्मा ने बैठक में बताया गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए इसी नाम से पोर्टल भी तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर रूट चार्ट के मुताबिक तय स्थल पर यात्रा के पहुंचने के एक दिन पहले और यात्रा के दिन की गतिविधियों के फोटो अपलोड करना होगा। ये फोटो उसी स्था न से अपलोड किये जा सकेंगे जहां यात्रा पहुँचेगी। इसके लिये यात्रा के रूट चार्ट के मुताबिक प्रत्येक पड़ाव स्थल की जियो टैगिंग की जायेगी। बैठक में सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया कि वे स्थानीय स्तर पर जवाबदारी न छोड़ें, बल्कि स्वयं इस यात्र की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी लें। जिस स्थान पर दिन का पहला कार्यक्रम होना है, उस स्थान पर एक दिन पहले ही रात्री में यात्रा को रूकना होगा। जिससे अगले दिन वह सुबह कार्यक्रम करने के बाद अगले गांव के लिए प्रस्थान करेगी। सुबह के कार्यक्रम की पोर्टल पर एंट्री दोपहर तक हो जाये और शाम के कार्यक्रम की एंट्री रात तक पोर्टल पर अपलोड हो जाना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक जनपद पंचायत स्तर पर एक कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिये गये।  
बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने विभाग के ऋण वितरण के वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति इस यात्रा के दौरान 26 जनवरी 2024 तक अनिवार्य रूप से करें। इस यात्रा के दौरान बैंकर्स से समन्वय कर पात्र हितग्राहियों को ऋण का वितरण भी सुनिश्चित करें। बैंकर्स को निर्देशित किया गया कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जन-धन योजना के निष्क्रीय खातों को सक्रिय करायें और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए नये लोगों के आवेदन करायें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE