BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2023, 5:54 pm
BIG NEWS : शिवपुरी जिले में पिता-पुत्र के बीच विवाद, जब मामले ने पकड़ा तूल तो पिता ने भेजे गुंडे, फिर पत्नी व बेटी के साथ हुई ये घटना, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पढ़े कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। जिले के कोलारस कस्बे में पिता-पुत्र के बीच चल रहे मकान के विवाद में पिता ने गुंडों को भेजकर अपने बेटे के साथ दुकान में घुसकर मारपीट करवा दी। गुंडों से अपने पति को बचाने आई पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट हुई है। मारपीट के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। 
कोलारस कस्बे के एप्रोच रोड़ तार फैक्ट्री के पास रहने वाले अनिल कुशवाह (40) ने बताया कि उसका अपने पिता से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। मकान का विवाद न्यायालय में भी विचाराधीन है। मेरे पिता अशोकनगर में अपनी बहन के यहां रहते हैं।  लगातार उनके द्वारा मकान को छोड़ने के लिए धमकी दी जाती रहीं है।
अनिल कुशवाह ने बताया कि जब मैं अपनी पत्नी और बेटी के साथ मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान 7 से 8 नकाबपोश बदमाश जिनमे मेरे दो चचेरे भाई भी थे दुकान के भीतर घुस आये और मुझे मारते हुए दुकान के बाहर ले गए और मेरे साथ लात घूसों और डंडों से जमकर मारपीट करने लगे। जब मुझे बचाने मेरी पत्नी और बेटी आई तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। पड़ोसियों ने जैसे-तैसे हमें बचाया। इसके बाद सभी बदमाश भाग गए थे।
कोलारस थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE