खाचरोद। नागदा और खाचरोद के बीच महत्वपूर्ण सड़क जो की जर्जर हो चुकी थी और पिछले कई वर्षों से इसका कार्य बंद ही पड़ा था और रोड पर गड्ढे ही थे पूर्व विधायक भी इस कार्य को प्रारंभ करवाने में असफल रहे वहीं वर्तमान में चुनाव जीतने के बाद डॉक्टर चौहान ने प्राथमिकता से सबसे पहले नागदा और खाचरोद के बीच के रोड के कार्य को प्रारंभ करवाने के लिए ठेकेदार और अधिकारियों को निर्देशित किया और कल स्वयं विधायक डॉक्टर चौहान ने खड़े रहकर इस कार्य को प्रारंभ करवाया और कहा कि केवल कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है कार्य पूर्ण भी होगा। क्योंकि बीच में ऐसा कई बार हुआ है कि कार्य प्रारंभ होता है और थोड़ा सा रोड बनने के बाद फिर रुक जाता था।