शिवपुरी। जिला अस्पताल से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां बीती रात कठमई तिराहे पर दो बाइक सवार एक ट्रक के पीछे जा घुसे। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को शिवपुरी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हीं घायलों में से एक घायल युवक के साथ परिजन नहीं थे। इस पर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में प्रबंधन की लापरवाही से वह पलंग और कंबल ना मिलने से जमीन पर तड़पता रहा। लेकिन अस्पताल के किसी भी जिम्मेदार ने उसकी सुध नहीं ली। सूचना के बाद घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे तब कहीं जाकर घायल युवक का उपचार शुरू किया गया, जिसके तुरंत बाद ही घायलों को शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में रैफर किया गया। वहीं जिला अस्पताल के सीएमओ डॉ पवन जैन ने मामले को संज्ञान में लेकर जिम्मेदारों पर कार्यवाही करने की बात कही।