डबरा। नगर पालिका प्रशासन ने विधानसभा चुनाव निपटने के बाद शहर में हो रहे अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर नोटिस जारी किए। इसके बाद भी जब अतिक्रमण स्वतः नहीं हटा तो प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से कारवाई की। नगर पालिका ने सिंधिया चौराहा, अग्रसेन चौराहे सहित रेलवे ब्रिज के नीचे जेसीबी मशीन से शासकीय भूमि पर लगे हाथ ठेलों और गुमठियों को हटाया। ये लोग लंबे समय से यहां अतिक्रमण किए हुए थे। हाथ ठेला व गुमटियों में अपनी दुकानदारी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे दुकानदारों पर नगर पालिका सीएमओ प्रदीप सिंह भदौरिया की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।
नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यदि हमारे पास हाथ ठेला वा गुमटी वाला कोई आएगा तो उन्हें नगर पालिका प्रशासन विधिवत रूप से पुरानी कृषि उपज मंडी में स्थान उपलब्ध कराएगा।