नीमच। जिला चिकित्सालय नीमच द्वारा रेडक्रॉस सभागार में 16 दिसंबर 2023 शनिवार को वृद्धज़न के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक किया जा रहा है।
शिविर में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं मेडिकल टीम द्वारा वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों का निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार कर, निःशुल्क औषधि वितरित की जाएगी। वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ मनीष यादव ने जिले के वृद्धजनों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।