शाजापुर। जिला मुख्यालय पर स्थित जिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण में गुरुवार को हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन भवन की दीवार भरभराकर दो मजदूरों के ऊपर गिर गई। इस दुर्घटना में दोनों ही मजदूरों को गंभीर चोटे आई है। घायल मजदूरों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
आपकों बता दें कि पुराने अस्पताल भवन के पास ही एक नए अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में कई मजदूर लगे हुए हैं। इसी दौरान निर्माणाधीन एक दीवार दो मजदूरों के ऊपर गिर गई। इस हादसे में दोनों ही मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि मजदूर बिना सेफ्टी के कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक यह हादसा हो गया, जिस दुर्घटना में ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। जहां पर मजदूरों को बिना सेफ्टी किट पहनाए कार्य पर लगाया गया था। ठेकेदार की इस बड़ी लापरवाही का खामियजा मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। दोनों ही मजदूर शाजापुर के निवासी है।