मंदसौर। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उपखंड मंदसौर द्वारा बताया गया कि शासन के आदेशानुसार मंदसौर जिले में जनपद पंचायत मंदसौर के ग्राम पंचायत बोहराखेडी में शासकीय उचित मूल्य दुकान खोली जाना है। उचित मूल्य दुकान के लिए आनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाइड rationmitra.nic.in पर 19 दिसंबर 2023 तक आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय खाद्य शाखा, एन आर एल एम कार्यालय जनपद पंचायत मंदसौर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंदसौर से प्राप्त की जा सकती है।