नीमच। नगरपालिका परिषद नीमच द्वारा शासन आदेशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ के निर्देशानुसार स्थानीय हुडको कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर हुडको कॉलोनी क्र 1 में बैकलाईन की सफाई कर नालियों में जमी गाद व कचरा निकाला गया।
विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत हुडको कॉलोनी में सफाई कार्य के दौरान स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित व वार्ड पार्षद कमल शर्मा ने मौके पर उपस्थित होकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया व मौके पर उपस्थित स्वच्छता निरीक्षक भारतसिंह भारद्वाज को आवश्यक निर्देश दिये।