रतलाम। मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानों को श्रमोदय विद्यालय में निशुल्क प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिया जाता है। इस वर्ष परीक्षा आगामी 21 जनवरी को संपन्न होगी। प्रवेश उपरांत विद्यार्थियों को उच्च कोटि की सुविधा दी जाती है। रतलाम जिले के निर्माण श्रमिकों की संतानों के लिए श्रमोदय आवासीय विद्यालय तसल्ली होटल के पास, धार रोड, बेटमा खुर्द इंदौर में स्थित है।