शिवपुरी। जिले में विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद ही शिवपुरी में नगरपालिका अमले ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी है।आज शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र अस्पताल चौराहे से लेकर कोर्ट रोड पर दुकानदारों और ठेले वालों को नगरपालिका अमले द्वारा रोड़ पर अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी तो वहीं कई दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही भी की गई वहीं नगरपालिका सीएमओ केशव सगर ने बताया कि कई दुकानदार और ठेले वाले रोड़ पर अतिक्रमण कर लेते हैं जिससे आवागमन अवरुद्ध होता है इसलिए आज हमारे द्वारा अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की गई और इस प्रकार की मुहिम आगे भी जारी रहेगी।