शाजापुर। कालापीपल में शासन के निर्देश अनुसार ध्वनि प्रदूषण कोे ध्यान में रख थाना कलापीपल के थाना प्रभारी व तहसीलदार की उपस्थिति में क्षेत्र के सभी मंदिर व मस्जिद व डीजे मालिकों की सामूहिक मीटिंग संपन्न की गई, जिसमें शासन के निर्देश अनुसार दो से अधिक लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। साथ ही कम वॉल्यूम पर ही लाउड स्पीकर बजे इस संबंध में भी हिदायत दी। थाना प्रभारी ने कहा कि मांस व अंडे की दुकान भी खुले में व धार्मिक स्थलों पर ना लगे। जो भी व्यक्ति इन निर्देशों का पालन नहीं करेगा उसके विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जावेगी।