मंदसौर। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शपथ ग्रहण के बाद से ही एक्शन में दिख रहे। अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में ही उन्होंने सख्त फैसले लेकर सरकार के इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। केबिनेट में फेसला लेते हुए प्रदेश में खुले में मांस मटन अंडा मछली की बिक्री नहीं होगी व धार्मिक स्थल एवं अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों लाउड स्पीकर, डीजे को अवैधानिक रूप में और निर्धारित मापदंड से अधिक आवाज़ में बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसको लेकर 15 से 31 दिसंबर तक हर जिले में अभियान चलाकर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में मध्य प्रदेश की मंदसौर जिले के गांव नाहरगढ़ में पुलिस ने खुले में संचालित हो रही मांस - मटन, अंडा मछली की दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही नगर में धार्मिक स्थलों से धर्म गुरुओं से संवाद और समन्वय के आधार पर लाउड स्पीकर को हटाने की भी कार्रवाई की गई।
वीओ - गौरतलब है कि यूपी की पैटर्न पर मध्य प्रदेश सरकार भी एक्शन मोड में दिख रही है। कैबिनेट में फैसला लिया है कि प्रदेश में खुले में मांस, मटन, अंडा, मछली की बिक्री नहीं होगी। धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में इसकी दुकान भी नजर नहीं आएगी। साथ ही आदेश अनुसार धार्मिक स्थल एवं अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों लाउड स्पीकर, डीजे को अवैधानिक रूप में और निर्धारित मापदंड से अधिक आवाज़ में बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद मंदसौर के गांव नाहरगढ़ में नाहरगढ़ पुलिस व ग्राम पंचायत की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुलें में संचालित हो रही मांस, मछली, अंडों की कई दुकानों पर कार्रवाई की। नाहरगढ़ नगर के अलग - अलग जगहों पर कार्ऱवाई के तहत कई दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई।
इसी दौरान नाहरगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आदेश के तहत नाहरगढ़ नगर के धार्मिक स्थलों पर धर्मगुरुओं से संवाद और समन्वय के आधार पर लाउड स्पीकर को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान नाहरगढ़ थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति सहित ग्राम पंचायत नाहरगढ़ की टीम मौजूद रही।