मंदसौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आदेश के बाद समस्त धार्मिक स्थलों से नियम विरुद्ध लगे ध्वनि विस्तार के यंत्र को हटाने की कार्यवाई पुरे प्रदेश में चल रही हैं। इसी क्रम में मंदसौर जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने टीम बनाकर धार्मिक स्थलों पर लगे ऐसे लाउड स्पीकर जो नियम विरुद्ध लगे हो उन्हें हटाने को लेकर कार्यवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी तारतम्य में मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया के निर्देशन में दलोदा थाने पर बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार द्वारा समस्त धार्मिक स्थलों के पुजारी तथा व्यवस्थापको को माइक तथा स्पीकर हटाने हेतु निर्देशित किया था तथा समझाइश दी गई थी। जिसके बाद आज तहसील के विभिन्न ग्रामों में धार्मिक स्थलों पर लगे स्पीकर को स्वयं व्यवस्थापकों द्वारा हटाया गया हैं।