शाजापुर। जिले में एससी-एसटी के लोगों पर बढ़ते अत्याचार को रोकने के लिए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं व पीड़ितों ने एक दिवसीय धरने पर कलेक्ट्रेट के समाने धरना दिया। धरने के दौरान जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मुख्य रोड पर जाम लगाकर आवाज को बुलंद किया गया।
प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिले में लगतार एससी एसटी के लोगों पर अन्याय अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में ऐसे कई मामले हैं जिन्हें पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ितो को न्याय नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए हैं।
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन कर रोड जाम करने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को मांगें पूरी होने का आश्वासन दिया।