BREAKING NEWS
BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने जिला चिकित्सालय में.. <<     NEWS : बोरदा में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने बेटे.. <<     KHABAR : बिना रिश्वत नहीं होता कोई काम, भ्रष्टाचार.. <<     KHABAR : सीसीटीवी फुटेज पर उठे सवाल, तीन युवकों की.. <<     NEWS : 34 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद शिक्षक केसर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2023, 4:11 pm
KHABAR : नीमच पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों के लिए ‘स्ट्रेस फ्री.. हैप्‍पी लाईफ..’ कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। सभी पुलिस वालों के चेहरे खिले खिले थे.. हाल खुशहाल दिखाई दे रहे थे.. ऐसा लग रहा था मानो तनाव तो इनके पास फटक भी नही सकता.. यह दृश्य ब्रह्माकुमारी संस्थान के विशाल सद्‌भावना सभागार में पुलिस विभाग के लिए आयोजित कार्यक्रम ‘तनाव मुक्त खुशहाल जीवन’ के दौरान देखा गया । जबकि यही पुलिस विभाग के कर्मचारी जिनकी कोई दिनचर्या और टाईम टेबल कभी नियमित हो ही नहीं पाता है.. कब कहाँ, कैसे और किस ड्‌यूटी पर जाना पड़ता है.. न भोजन का पता.. न सोने के ठिकाना.. साथ ही पारिवारिक सामंजस्य तो ये कर्मचारी रख ही नहीं पाते हैं, ऐसी विषम परिस्थितियों में नीमच जिला पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारियों एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रयासों से प्रातरू कालीन सत्र में लगभग ढाई घण्टे का एक तनाव मुक्ति सेमिनार का आयोजन रखा गया । यह सौभाग्यशाली अवसर था कि विश्‍व विख्यात तनाव मुक्ति विशेषज्ञ प्रेरक वक्ता प्रोफेसर (डॉ.) ई.वी.स्वामीनाथन नें पूरे मनोयोग से इस कार्यक्रम का संचालन कर अनेकानेक तनाव मुक्ति के व्यवहारिक और सरल टिप्‍स बताए गए। आपने खास जोर देकर कहा कि एक बार यदि 1 घण्टा प्रतिदिन निर्धारित कर केवल पांच दिन भी यदि राजयोग मेडिटेशन का निरूशुल्क प्रशिक्षण विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी बहनों से प्राप्‍त कर लिया जाए तो हमेशा-हमेशा के लिए जीवन तनाव मुक्त और खुशहाल बनाया जा सकता है, जो कि पुलिस विभाग के लिए तो अत्यधिक आवश्यक है । प्रोफेसर स्वामीनाथन ने सभी से आग्रहपूर्वक कहा कि सुबह उठते ही यदि दस मिनिट और रात्रि को सोते समय यदि दस मिनिट यदि राजयोग ध्यान का अभ्‍यास कर लिया जाए तो सारी नकारात्मकता दूर करके मन को शांत एवं संतुलित बनाया जा सकता है । 


कार्यक्रम के संयोजक बी.के.सुरेन्द्र भाई ने कहा कि अशांत और तनावयुक्त मन से अनेकानेक मनोरोग उत्पन्‍न होने लगते हैं जबकि शांत चित्त और एकाग्र मन अनेक बिमारियों को ठीक भी कर सकता है । कार्यक्रम के मध्य में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी द्वारा रनिंग कॉमेन्ट्री के माध्यम से शक्तिशाली विचारों को देकर सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को गहन शांति की सुखद अनुभूति कराई गई । 


कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. ई.वी.स्वामीनाथन, बी.के.सविता दीदी, बी.के.सुरेन्द्र भाई, बी.के.महानन्दा बहन, एडीशनल एस.पी. नवलसिंह सिसोदिया, शहर पुलिस अधीक्षक पी.एस.परस्ते, रिजर्व इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, सिटी थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सिसोदिया, सूबेदार धर्मेन्द्र सिंह गौर आदि ने विश्‍व शांति की कामना से दीप प्रज्‍जवलित किये एवं अति.पुलिस अधीक्षक सिसोदिया ने मुख्य वक्ता डॉ. स्वामीनाथन को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया साथ ही कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग की और से ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रति बहुत आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन बी.के.श्रुति बहन ने किया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE