खरगोन। जिले के कसरावद में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इस हादसे को देखने वालों की रूंह तक कांप उठी।
आपकों बता दें कि एक बुजुर्ग व्यक्ति जो विकास सुपर बाजार के सामने डिवाइडर सड़क पार कर अपने कार्य के लिए जा रहा था, तभी अंधाधुन तेज गति से आते हुए कैप्सूल वाहन ने उसे रोंदा दिया। दुर्घटना में कैलाश पिता कुंवर वर्मा उम्र 50 वर्ष हाल मुकाम कसरावद महावीर कॉलोनी को गंभीर चोटें आई। जिसे आसपास के दुकानदारों ने हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर इंदौर रैफर कर दिया। इंदौर जाते समय कैलाश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं इस दुर्घटना के बाद कैप्सूल वाहन वहां से रवाना हो गया था जिसे ग्राम भिलगांव में लोगों ने रोक लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।