देवास। शहर में आज रविवार को विभिन्न केंद्रों पर एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा दो शिफ्टो में आयोजित हुई। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। देवास शहर में केपी कॉलेज उत्कृष्ट विद्यालय चिमना बाई स्कूल सहित अन्य स्थानों पर यह परीक्षा आयोजित की गई। जहां पर हजारों की संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भी मौजूद रही।
गौरतलब है कि काफी समय बाद एमपीपीएससी की परीक्षा आयोजित हुई है। इसको लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखा और बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।