बागली। विधानसभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार के दिन जनपद पंचायत बागली की ग्राम पंचायत बैहरी से इस यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ राजू मैडा, सांसद प्रतिनिधि कमल जायसवाल, कमल यादव, सरपंच हुकमचंद बछानिया, लखन दांगी कि उपस्थित में मां सरस्वती का पूजन कर इस यात्रा का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जनपद सीईओ राजू मेंढ़ा ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है। इस यात्रा के माध्यम से सभी प्रशासनिक कार्यालय आपके द्वारा पहुंच रहे हैं और शासन द्वारा चलाए जा रही योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को देना ही हमारा उद्देश्य है। यात्रा में ही हितग्राहियों के आवेदन लिए जा रहे हैं, जिन पर उचित कार्रवाई कर उन्हें लाभ दिया जाएगा।