BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने जिला चिकित्सालय में.. <<     NEWS : बोरदा में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने बेटे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2023, 11:38 am
KHABAR : भगवानपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुआ कार्यक्रम आयोजन, विभिन्न विभागों ने लगाई स्टॉलें, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर

Share On:-

भगवानपुरा। रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग आजीविका मिशन कृषि विभाग महिला बाल विकास आदि विभागों द्वारा स्टॉलें भी लगाई गई। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गईं। 
आयोजन में मुख्य अतिथियों ने लाभार्थियों को आजीविका मिशन के तहत ऋण, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। वहीं किसान रेवल सिंह पटेल को कृषि विभाग से योजना के तहत कृषि यंत्र दिया गया। मंच पर बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी दी। भगवानपुरा ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस मॉडल बनने पर अतिथियों ने सरपंच ज्ञानसिंह डावर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन खेल युवक कल्याण विभाग के समन्वयक भानुप्रताप दसोंधी ने किया। मंच पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। 
भाजपा जिला मंत्री चंदर सिंह वास्कले ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश की गरीब जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। हमारे बीच में मोदी की गारंटी का रथ आया है। जो पूरे विधानसभा क्षेत्र में घूमेगा। केंद्र सरकार ने विगत दस वर्षाे से जनता के हित में जो काम किए है। इसी को लेकर देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रहीं है। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अपने अनुभव साझा किए। 
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रूपेश मालवीया, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष पंवार, महामंत्री सुनील जाधव, शांतिलाल खोडे, सुरेश महाजन ब्लॉक बीइओ सुमेर सिंह जाधव,  तहसीलदार बीएमओ आजीविका मिशन के इंदर डावर, ब्लॉक समन्वयक प्रदीप जैन, पंचायत निरीक्षक कमल यादव, मप्र जन अभियान के ब्लॉक समन्वयक महेश कुमार खराड़े, सचिव गोविंद मालवीया, जीआरएस दीपक मालवीया, कान्हा जायसवाल सहित सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE