BREAKING NEWS
BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2023, 4:09 pm
BIG NEWS : पुलिस ने किया हाईवे पर हुई लूट की घटना का खुलासा, 3 बदमाश चढे खाकी के हत्थे, पूछताछ में कबूली वारदात, देखे अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। जिले में पुलिस ने भोपाल बाईपास पर पिछले दिनों एक बुजुर्ग को दिन दहाड़े चाकू मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने इस मामले का प्रेस वार्ता में खुलासा किया है। 
आपको बता दें कि गत 8 दिसंबर को भोपाल बायपास पर फरियादी समन्दर सिंह चंदेल पिता नानूसिंह चंदेल उम्र 70 साल निवासी न्यू हरसिद्वी नगर इन्दौर का अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोक लिया था। रास्ता रोककर चाकू से वार किया व फरियादी की एक्टिवा क्रमांक एमपी 09 एसजेड 6110 छीनकर ले गये थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नाहर दरवाजा थाना प्रभारी प्रदीप राय मय फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण कर प्रकरण जांच में लिया। 
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक दिपेश अग्रवाल को निर्देशित कर आठ विशेष टीमों का गठन किया। टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तीन आरोपी राजपाल पिता दुलेसिंह चौहान निवासी आवास नगर देवास, साहिल पिता भुरु खा निवासी ग्राम बोलाई शाजापुर एवं मनोज पिता सुरेश अलावे निवासी ग्राम कलवार कन्नौद को गिरफ्तार किया। 
पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से घटना में उपयोग की गई मोटर साइकिल एक चाकू सहित लूटी गई एक्टिवा जब्त की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजपाल एक आदतन अपराध अपराधी है। जिस पर पहले भी कई अपराधी मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। साथ ही जिला बदर की कार्रवाई भी हो चुकी है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। वही पुलिस टीम को 5 हजार रूपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE