BREAKING NEWS
KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2023, 4:36 pm
BIG NEWS : कांग्रेस में व्यक्ति चुनाव लड़ता है, जिला संगठन चुनाव में नदारद रहा- कांग्रेसजन, नीमच विधानसभा के चुनावी नतीजों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन, जिलाध्यक्ष रहे नदारत, कांग्रेसियों ने लगाए कई गंभीर आरोप, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर      

Share On:-

नीमच। टिकट वितरण के बाद कांग्रेस एक नजर नहीं आई। गुटबाजी पूरी तरह हावी रही। कांग्रेस में व्यक्ति चुनाव लड़ता है। जिला संगठन चुनाव में नदारद रहा। कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल होते हुए भी कांग्रेस हारी कैसे? टिकट के दावेदारों की गुटबाजी की वजह से निराशाजनक परिणाम देखने को मिले। ऐसे गंभीर आरोप आज नीमच में कांग्रेसियों द्वारा चुनाव नतीजे पर हुई समीक्षा बैठक में सामने आए। 
आज कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन नीमच में उमराव सिंह गुर्जर ने निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव में कड़ी मेहनत करने के लिए आभार प्रदर्शित किया। साथ ही चुनाव में मिले नतीजे पर चिंतन मनन भी किया गया। विधानसभा क्षेत्र से आए अनेक नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है। पार्टी में सेवाभावी कार्यकर्ताओं की बजाय धंधेबाजों का बोलबाला हो गया है। सभी अपनी जमीन और संपत्ति बचाने में लगे हैं। उमराव सिंह गुर्जर ने कहा कि आज गांधी भवन में  विश्लेषण के दौरान जो विचार सामने आए हैं उससे प्रदेश कार्य समिति को अवगत कराया जाएगा। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया की अनुपस्थिति पर भी वक्ताओं ने अपनी नाराजगी जताई। 
बैठक में नाथू सिंह राठौर, देवेंद्र परिहार, मुकेश कालरा, ओम शर्मा, महेश वीरवाल, बाबू सलीम, विकास गोयल, साबिर मसूदी, योगेश प्रजापत, भारत अहीर, मनोहर अंब, आशा सांभर, बबली तंवर, नितिन हंसीजा, हिदायतुल्लाह खान, इलियास कुरैशी, मुकेश पोरवाल, जावेद दुर्रानी, दिलीप पाटीदार और विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE