BREAKING NEWS
KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है मानसून.. <<     KHABAR : सेगांव में चला साइबर जागरूकता अभियान 2.0,.. <<     रतलाम जिले के जावरा में अतिथि शिक्षकों का.. <<     KHABAR : गोपालपुरा वार्ड में स्ट्रीट लाइट का.. <<     BIG NEWS : लेवड़ा तालाब में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पन्ना टाइगर रिजर्व की साल 2025-26 में रिकॉर्ड.. <<     खरगोन जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2023, 5:40 pm
BIG NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर जरूरतमंद व्यक्ति की हर जरूरत पुरी हो रही- विधायक मारु, विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची मनासा के ग्रामीण क्षेत्रो में, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। भाजपा की सरकार में आज देश प्रदेश का परिदृश्य बदला है। हर जरूरतमंद व्यक्ति की हर जरूरत पुरी होना चाहिए। यह विकास भाजपा सरकार ने किया है। गरीब की छत का आंस का सपना पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना में उनका पक्का मकान बन रहा है। जिसके पास जमीन नहीं है उन्हे जमीन उपलब्ध कराकर आवास दिया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड योजना के माध्यम से इलाज के लिए 5 लाख रूपए मिल रहे है। किसान को सम्मान निधि मिल रही है। बहनों के हाथ खर्च निकल रहे है, बेटियां लाड़ली लक्ष्मी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंचितो और गरीबो हर योजना का का लाभ मिल रहा है। 
यह बात मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने कही। वे मनासा तहसील के गांव पिपल्या घोटा और खड़ावदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रद्युम्न मारू, कैलाश आगार, मंडल अध्यक्ष मदन रावत,  कैलाश पुरोहित, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र मालवीय, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी, जनपद सदस्य विजय शर्मा, भगतराम पाटीदार, पंकज पोरवाल, कैलाश घाटी, सत्यनारायण मंडवारिया, सत्यनारायण सोडानी, दिनेश राठौर, जितेंद्र सिंह आदि मंचासीन थे। 
विधायक मारू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज कार्यक्रम के माध्यम से आपके गांव में आना हुआ। आप सभी ने पुनः मुझे आशीर्वाद प्रदान किया और विधानसभा भेजा पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई इसके लिए सभी का आभार। महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ मिल रहा है। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से भी योजना के फार्म भरे जा रहे है। गैस एजेंसी और विभाग के लोग भी यहां स्टॉल लगा के बैठे है और उज्जवला योजना के फार्म ले रहे है। वंछित महिलाएं योजना का लाभ ले उन्हे निःशुल्क गैस कनेक्शन मिलेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना से ग्राम वासियों को अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर विभागवार योजना के स्टॉल लगाकर भी वंचित लोगों के नाम जोडे जा रहे है। उपस्थित अधिकारी कर्मचारी ग्रामीणों की समस्या सुन उनका निराकरण कर रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE