नयागांव। नगर परिषद नयागांव में भारतीय जनता पार्टी के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न से सम्मानित स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। जावद रोड स्थित प्रतिक्षालय में उक्त कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नप अध्यक्ष जाट, नगर के समाजसेवी अनिल चौधरी, पार्षद चांदमल मेघवाल, पार्षद प्रतिनिधि पवनदास बैरागी, जितेंद्र पांडे, छगनसिंह गाडिलोहार, सांसद प्रतिनिधि सुरेश धाकड़, पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष गोपाल सोनी, शंभूलाल धाकड़, विजय गायरी, कमलसिंह सोलंकी आदि ने चित्र पर माल्यार्पण किया।