BREAKING NEWS
KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2023, 12:15 pm
NEWS : लोगो के दिलों पर राज करने वाले असल जननायक वाजपेयी- भाजपा, जन्मदिवस को कार्यकर्ताओ ने श्रदा सुमन चढ़ा सुशासन दिवस के रूप में मनाया, सेवा बस्ती में वितरित किए फल, पढ़े खबर  

Share On:-

सिरोही। भारतीय राजनीति के युग पुरुष, सुशासन के संवाहक, ओजस्वी वक्ता, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जन्म दिवस पर भाजपा नगर मण्डल सिरोही एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कच्ची सेवा बस्ती के छोटे-छोटे बच्चों को फल वितरित कर अटलजी को श्रद्धा सुमन चढ़ाते हुए उनके किए कार्यों और कहे वचनों याद किया और सुशासन दिवस के रूप में मनाया। कहा कि वाजपेयी का सबसे बड़ा एक सपना अयोध्या में जन-जन के आराध्य प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बने वो अब सकार हो रहा है।
सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित टांकरिया सेवा बस्ती के गली नंबर सात में बस्ती क्षेत्र के बच्चों को फल, बिस्किट आदि वितरण के कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने कहा कि अटल बिहारी ने दलगत राजनीति से अलग हटकर जीवन जिया और उनका संपूर्ण व्यक्तित्व राजनीतिक इतिहास में शिखर पुरुष के रूप में दर्ज है। राजनीति में धुर विरोधी भी उनकी विचारधारा और कार्यशैली के कायल रहे। खंडेलवाल ने कहा कि राष्ट्रवाद के प्रणेता, ओजस्वी वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्र सर्वोपरि की विचारधारा में पले बढ़े और जीवन पर्यन्त उसे लक्ष्य बनाकर राष्ट्र शिल्पी के रूप में काम किया। 
इसी प्रकार भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने अटलजी को देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाला करिश्माई नेता बताते हुए कहा कि वे राजनीतिक कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक है और अपने अटल संकल्पों व विचारधारा के साथ अमिट छाप छोड़ी है। जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने कहा कि उनकी पहचान एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रशासक, भाषाविद, लेखक कवि व पत्रकार के रूप में हुई और उन्होंने पोकरण जैसा परमाणु परीक्षण कर दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के साथ दूसरे मुल्कों को भारत की शक्ति का एहसास कराया।
इस मौके पर भाजयुमो महामंत्री अनिल प्रजापत प्रजापत, नगर अध्यक्ष मयंक मालवीय, विक्रमसिंह केराल आदि ने जोरदार जयकारे लगवाकर बच्चों को उपहार देने की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में अजय भट्ट, महेंद्र माली, पार्षद गोविंद माली, हरिकिशन रावल, मीडिया संयोजक गोविंद सैनी, कपूराराम पटेल, हिमांशु वाघेला, चुन्नीलाल पटेल, लुंबाराम राणा, प्रकाश मेघवाल, नरेश कंसारा, रामेश्वरलाल, बाबूसिंह मांकरोड़ा, इंदरसिंह मकवाना, अर्जुन डांगी, भरत डांगी, गोविंद राणा, सन्नी, विक्रम, मनीष, सोनिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE