नीमच। स्थानीय फ्रूट मार्केट में नीमच के नया बाजार लक्कड़ मंडी नीमच निवासी मंजू पति स्वर्गीय मनोज बैरागी फ्रूट मार्केट में बीते दिनों बच्चों के लिए फ्रूट खरीदने गई थी तभी वहां अज्ञात व्यक्ति ने महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे दिया था। महिला को बेसुध कर उसके पर्स पर हाथ साफ़ कर दिया। पर्स में सोने के आभूषण और नकदी थे।
भाजपा नेता और समाजसेवी मोहम्मद शकील कुरैशी ने बताया कि शहर के नया बाजार निवासी मंजू पति स्व मनोज बैरागी फ्रूट मार्केट में बच्चों के लिए फल खरीदने गई थी। तभी एक व्यक्ति ने आकर महिला से डॉक्टर सोनाली मिश्रा के स्थान का पता पूछा। इस व्यक्ति ने महिला से कहा कि हम बहुत परेशान हैं आप थोड़ा हमारे साथ चलकर सही रास्ता बता दीजिए। पीड़ित महिला ने विश्वास करके थोड़ा आगे चली ही थी की वह बेसुध हो गई। होश आने पर महिला ने देखा कि उसका पर्स गायब था। जिसमें सोने के 12 मोती और कान के टॉप्स के अलावा कुछ नगदी रकम थी। जो बदमाश लेकर गायब हो गए। स्थानीय फ्रूट मार्केट के व्यवसाययों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी कैमरे के देखने पर आरोपी, पीड़ित महिला के साथ दिखाई दिए हैं।
कुरैशी ने बताया कि पीड़ित महिला विधवा होकर अत्यंत ही गरीब एवं घरेलू कामकाजी महिला है। जो घर से अपने बेटे से मिलने के लिए रतलाम जा रही थी इसी दौरान बच्चों के लिए फ्रूट लेने गई थी। वहीं यह हादसा हो गया। पुलिस प्रशासन से महिला की हालत को देखते हुए गंभीरता से मदद की गुहार हैं।