खरगोन। कसरावद में शीतलहर के चलते मौसम का तापमान 16 डिग्री पहुंच गया है, जिसको देखते हुए पूरे कसरावद शहर एवं जिला कोहरे की चपेट में है। कोहरा सुबह से शाम तक देखा जा सकता है।
इसी शीत लहर को देखते हुए कसरावद नगर परिषद ने जगह-जगह अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था तथा अलाव भी जलाए हुए हैं। शीत लहर को देखते हुए विद्यालयों का समय परिवर्तित प्रातः 9 बजे से पहले नहीं लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी अनुमोदित आदेश अनुसार मौसम के तापमान में गिरावट की स्थिति को देखते हुए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य समस्त प्रकार के शैक्षणिक संस्थाए प्रातः 9 बजे से पहले संचालित नहीं की जाएगी। उक्त आदेश दिनांक 13 /01/2024 तक प्रभावशील रहेगा।