मनावर। क्षेत्र के माँ अंबिका आश्रम बालीपुर धाम पर शुक्रवार देर शाम को अलिराजपूर के विधायक व केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान पहुंचे। उनके साथ भाजपा कार्यकर्तााओं और श्रद्धालुओं ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम डॉ मोहन यादव द्वारा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास जारी हैं। भाजपा संगठन राष्ट्रहित सर्वाेपरि इस उद्देश्य के साथ कार्य कर रहा है। सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
इस दौरान आश्रम समिती द्वारा मंत्री का सम्मान किया गया। नगर भाजपा अध्यक्ष सचिन पांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर पूर्व मंत्री रंजना बघेल, जयदीप पटेल, शिवराम कन्नौज, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य सरदार सिंह मेडा, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोंलकी, सौरभ शर्मा उपस्थित रहे।