शाजापुर। जिले की कलापीपल तहसील के गांव नानूखेड़ी से पिता के साथ मारपीट करने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने पहुंचकर शिकायत भी दर्ज कराई है। बावजूद अब तक पीड़ित पिता को इंसाफ नहीं मिल पाया है।
पीड़ित भरतलाल ने बताया उनके बच्चे व बहू उनके साथ मारपीट करती है। एक साल से मारपीट का ये सिलसिला चल रहा है। 8 दिसंबर 2022 को मैंने बेटे व बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कालापीपल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन आज तक मेरी शिकायत का निराकरण नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर मेरे बेटे व बहू और भी हावी हो गए हैं। वे आए दिन मेरे साथ गाली गलौच कर मारपीट करते हैं।