शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम द्वारा अवैध उत्खनन के विरुद्ध एक कार्रवाई करते हुए सिलपुरा बीट से अवैध रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है, जिसमें दो घन मीटर मुरम भरी थी। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर सबरेंज खनियांधाना लाकर खड़ा करवाया गया है और अज्ञात आरोपी के विरुद्ध वन अपराध के तहत प्रकरण कायम किया गया है।