उज्जैन। रविवार को प्रसादम का लोकार्पण करने से पहले सीएम मोहन यादव ने संतो से मुलाक़ात की। वे सबसे पहले वाल्मीकि धाम पहुंचे और समाधि के दर्शन कर महंत उमेश नाथ जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री यादव भर्तिहरी गुफा पहुंचे यहाँ गादीपति महंत रामनाथ जी ने मुलाक़ात की इस दौरान महंत ने भी सीएम का सम्मान किया। यहाँ पर ब्राह्मण बटुको ने स्वस्ति वाचन किया और गुफा की गौशाला में गायों को भूसा खिलायां यादव केंद्रीय भैरव गड जेल भी पहुंचे यहाँ उन्होंने केदीयो से मुलाकात की और व्यवस्थाओ को जाना।