उज्जैन। टेलीविजन सीरियल अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने रविवार को महाकालेश्वर मंदिर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। इससे पहले वे तड़के भस्म आरती में शामिल हुईं। एक्ट्रेस शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 2 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। नंदी हॉल में बैठकर महाकाल की भक्ति की। देहरी से बाबा के दर्शन किए। बाद में मीडिया से बातचीत में कहा, श्महाकाल का आशीर्वाद लेने आई हूं। भगवान महाकाल की भस्म आरती में सभी को शामिल होना चाहिए।
उन्होंने कहा, श्मैं जब 2020 में पहली बार महाकाल के दर्शन के लिए आई थी, तब मंदिर में ही अनुपमा सीरियल के लिए फोन आया था।श् रूपाली गांगुली के साथ सीरियल में उनके बेटे पारितोष शाह का किरदार निभा रहे अभिनेता आशीष मल्होत्रा भी थे।
पिता की फिल्मों से एक्टिंग में रखा कदम
कोलकाता में जन्मीं रूपाली के पिता अनिल गांगुली बड़े डायरेक्टर रहे हैं। रूपाली ने 7 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत पिता के निर्देशन में बनी फिल्म श्साहेबश् से की थी। 1985 में आई इस फिल्म में अनिल कपूर, अमृता सिंह मुख्य भूमिका में थे। 1987 में पिता के ही निर्देशन में बनी फिल्म श्मेरा यार मेरा दुश्मनश् में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया।