रतलाम। प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल 7 जनवरी को रतलाम जिले के दौरे पर आ रहे हैं। राज्यपाल 7 जनवरी को दोपहर 2;50 बजे जिले के जावरा के ग्राम लालाखेड़ा आकर विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित होंगे। राज्यपाल शाम 4 बजे एसएएफ गेस्ट हाउस जावरा के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे गेस्ट हाउस पहुंचेंगे जहां उनका रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सोमवार को वह सड़क मार्ग से मंदसौर जाएंगे।