मुरैना। पूर्व केन्द्रीय मंत्री मप्र प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 10 जनवरी को मुरैना आएंगे।
बता दे कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री मध्य प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह , कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं कांग्रेस के विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 10 व 11 जनवरी का दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा अंबाह, दिमनी, मुरैना, सुमावली, जौरा एवं सबलगढ़ में करेगें। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मधुराज तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष दीपक शर्मा, मुरैना, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, सभापति, समन्वय समिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, संगठन मंत्री पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस पधाधिकारी, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभागों के अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद, नगर परिषद /नगर पंचायत/नगर पालिका, नगर निगम के समस्त जन प्रतिनिधि, मंडल एवं सेक्टर के अध्यक्ष, महिला कार्यकर्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहेंगे।