मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में अधिकारियों के द्वारा चरण वंदना करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एसडीएम और तहसीलदार विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के पैर छूते नजर आ रहे हैं। एसडीएम और तहसीलदार के द्वारा पैर छूने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि आज अल्प प्रवास पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना पहुंचे थे। जहां रेस्ट हाउस पर उनके समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम भूपेंद्र कुशवाहा और तहसीलदार कुलदीप पहुंचे और उन्होंने वहां नरेंद्र सिंह तोमर के पैर छूते हुए आशीर्वाद लिया। इसी दौरान वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने भी निशाना साधा है।