BREAKING NEWS
KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज.. <<     उज्जैन जिले में चिंतामन गणेश मंदिर में चांदी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का ऑपरेशन.. <<     KHABAR : शिक्षा से बदलेंगे सपने- महावीर इंटरनेशनल.. <<     उज्जैन जिले के महिदपुर में प्राचार्य के.. <<     KHABAR : दीक्षारंभ के तीसरे दिन छात्राओं को मिला.. <<     बड़वानी में भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा.. <<     सेगांव में साइबर जागरूकता अभियान 2.0, पुलिस ने.. <<     खरगोन के बिस्टान में मंदिर-कब्रिस्तान मार्ग.. <<     WEATHER UPDATE TODAY: एमपी में बारिश का रेड अलर्ट! अगले 4 दिन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 240 करोड़ के मादक पदार्थों का होगा खात्मा,.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिलेभर में साइबर.. <<     KHABAR : ग्राम बरड़िया में कांग्रेस ने पंचायत.. <<     NEWS : जिला विशेष टीम और मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोजन का ठेका हमें क्यों नहीं दिया, अब.. <<     BIG NEWS : फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों का.. <<     KHABAR : चांदी की आभा से चमका चिंतामन गणेश का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2024, 3:03 pm
KHABAR : भ्रष्ट डिप्टी कलेक्टर की आय से 356ः ज्यादा संपत्ति, सफाई में कहा-15 साल की उम्र से शुरू की कमाई, पैतृक व्यवसाय से बनाई जायदाद, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। विशेष न्यायालय ने पिछले दिनों भ्रष्टाचार के जरिए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में फैसला सुनाया है। आरोपी डिप्टी कलेक्टर की मौत हो चुकी है, लेकिन कोर्ट ने उनकी पत्नी, बेटी, दामाद और समधन की 1 करोड़ 28 लाख 18 हजार की संपत्ति जब्त कर शासन को सौंपने के आदेश दिए हैं। इसमें वाहन, मकान, प्लॉट, कृषि भूमि आदि शामिल हैं।


डिप्टी कलेक्टर की संपत्ति आय से 356.96 प्रतिशत अधिक पाई गई है। हालांकि, आरोपी डिप्टी कलेक्टर ने 15 साल की उम्र से कमाई करना और 1 लाख 71 हजार 100 रुपए दान करने की बात अपने बयान में कही थी।


शाजापुर में पदस्थ पूर्व डिप्टी कलेक्टर हुकुमचंद सोनी के यहां 21 जुलाई 2011 को लोकायुक्त का छापा पड़ा था। भोपाल में हुई शिकायत के बाद उज्जैन लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की थी। छापे में डिप्टी कलेक्टर सोनी को भ्रष्टाचार कर आय से अधिक संपत्ति अपने व रिश्तेदारों के नाम अर्जित करने का दोषी माना गया। जांच का समय 1 जनवरी 2002 से 21 जुलाई 2011 तक का माना गया। इस टाइम पीरियड में वैध तरीके से सोनी ने 49 लाख 88 हजार 024 रुपए की कमाई की, लेकिन इसी दौरान 2 करोड़ 27 लाख 43 हजार 775 रुपए खर्च किए। इस तरह 1 करोड़ 77 लाख 55 हजार 751 रुपए (356.96 प्रतिशत) असमानुपातिक (अवैध) संपत्ति इकट्‌ठा की गई।


साल 2017 में सोनी द्वारा भ्रष्टाचार से कमाई गई अवैध संपत्ति को शासन के पक्ष में जब्त करने के लिए लोकायुक्त ने मप्र विशेष न्यायालय अधिनियम 2011 के तहत आवेदन लगाया। सुनवाई के दौरान 12 अप्रैल 2023 को सोनी की मौत हो गई। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्यवाही समाप्त की गई, लेकिन उसके रिश्तेदारों को कार्यवाही के दायरे में लिया गया।


सोनी का परिवार वैशाली नगर, उज्जैन का मूल निवासी है। मामले में सोनी के अलावा पत्नी सुषमा के साथ 5 बेटियां अंजलि, सोनालिका, प्रीति, सरिता, प्रमिला और सोनालिका की सास रेखा वर्मा और दामाद अजय वर्मा के खिलाफ केस चला। कुल 9 लोग केस में शामिल थे। अब सोनी की पत्नी, बेटी, समधन और दामाद की चल-अचल संपत्ति और बीमा पॉलिसियों से वसूली होगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE