BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले नीमच के जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश ने.. <<     KHABAR : राणापुर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : व्यय लेखा एवं शेडो रजिस्टर का प्रथम.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वछता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य.. <<     BIG NEWS : रामपुरा का आवारा सात मोहल्ला और जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : आन-बान और शान से, सरकार बने मतदान से, स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के सेगांव में दशोरा नागर मंडल इकाई.. <<     NMH MANDI: एक क्लिक में देखें कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी-मनासा रोड और राजस्थान.. <<     KHABAR : पोलिंग सेंटर पर गड़बड़ दिखे तो एक्शन लें.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : मुरैना में लोकसभा चुनाव से पहले इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2024, 3:27 pm
KHABAR : मुरैना में मनाया यातायात सप्ताह मनाया, लोगों को दी नियमों की जानकारी, सावधानी को लेकर भी किया अलर्ट, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपूत की खबर

Share On:-

मुरैना।  मध्यप्रदेश के मुरैना में आज सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत यातायात सप्ताह मनाया गया, जिसमें मुरैना आरटीओ अर्चना परिहार और यातायात प्रभारी रोहित यादव ने यातायात संबंधी लोगों को सलाह दी। यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही सुरक्षित वाहन चलाने को लेकर समझाइश दी। साथ ही बताया कि यदि कोई सड़क दुर्घटना हो जाती है तो लोग दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति की निःसंकोच मदद करें और 100 और 108 पर काल करके व्यक्ति की जान भी बचा सकते हैं।
वहीं मुरैना एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि समय-समय पर हमारे वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा यातायात नियमों के पालन को लेकर दिशा निर्देश दिए जाते हैं। सड़क सुरक्षा की पूर्णतः जिम्मेदारी पुलिस के ऊपर आती है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आज यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया है, जिसके माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पर्चे भी बांटें गए। हमारा लक्ष्य है कि इन नियमों के लिए लोग अधिक से अधिक जागरूक हों और अपने परिवार, दोस्त और रिश्तेदारों को भी जागरूक करें, जिससे दुर्घटनाए कम हों, जिससे लोग अपने और परिवार दोनों की सुरक्षा का ध्यान रख सकें।
वहीं मुरैना आरटीओ अर्चना परिहार ने बताया कि इस समय सर्दी और कोहरा ज्यादा होने के कारण सभी पुलिस और प्रशासन यातायात सुरक्षा संबंधी सभी तरह के प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान हमने 40 से 45 बसों को जप्त किया है, जिसमें स्कूल और यात्री दोनों तरह के वाहन शामिल है। लगभग 225 बसों पर चालानी कार्रवाई की गई है। ओवर लोडिंग, बिना परमिट, बिना फिटनेस के वाहन चल रहे थे इन पर भी चलानी कार्यवाही के माध्यम से लगभग साढ़े पांच लाख का राजस्व वसूला है। जो वाहन जप्ती में लिए हैं उनसे भी 2 से ढाई लाख के राजस्व के आसार हैं और ऐसे ही हम लगातार चेकिंग अभियान चलाते रहेंगे, जिससे लोगों की ज्यादा से ज्यादा जान और माल की हानि होने से बचा सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE