BREAKING NEWS
KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज.. <<     उज्जैन जिले में चिंतामन गणेश मंदिर में चांदी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का ऑपरेशन.. <<     KHABAR : शिक्षा से बदलेंगे सपने- महावीर इंटरनेशनल.. <<     उज्जैन जिले के महिदपुर में प्राचार्य के.. <<     KHABAR : दीक्षारंभ के तीसरे दिन छात्राओं को मिला.. <<     बड़वानी में भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा.. <<     सेगांव में साइबर जागरूकता अभियान 2.0, पुलिस ने.. <<     खरगोन के बिस्टान में मंदिर-कब्रिस्तान मार्ग.. <<     WEATHER UPDATE TODAY: एमपी में बारिश का रेड अलर्ट! अगले 4 दिन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 240 करोड़ के मादक पदार्थों का होगा खात्मा,.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिलेभर में साइबर.. <<     KHABAR : ग्राम बरड़िया में कांग्रेस ने पंचायत.. <<     NEWS : जिला विशेष टीम और मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोजन का ठेका हमें क्यों नहीं दिया, अब.. <<     BIG NEWS : फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों का.. <<     KHABAR : चांदी की आभा से चमका चिंतामन गणेश का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2024, 4:00 pm
BIG NEWS : प्रशासन का अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मंदिर निर्माण के नाम पर जमीन पर अवैध कब्जेदारी, पंचायत को सौंपी जमीन, बड़ी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद, पढे़ खबर

Share On:-

बैतूल। राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन ने रविवार को जिला मुख्यालय के करीब ग्राम पंचायत मंदिर निर्माण के नाम पर किए गए अतिक्रमण को दलबल के साथ हटा दिया है। प्रशासन ने 11×11=121 वर्गफुट किए गए अतिक्रमण को हटाकर जमीन ग्राम पंचायत माथनी को सौंप दी है।


इस मामले में दो लोगो के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। बीते 5 जनवरी को माथनी के कुछ ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत आवेदन सौंप कर अतिक्रमण हटाने के आदेश को स्थगित करने की मांग की थी। हालांकि प्रशासन ने ग्रामीणों की सुनवाई न करते हुए सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है।


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत माथनी में किए गए अतिक्रमण का नायब तहसीलदार कोर्ट में प्रकरण क्रमांक 0155 बी 121 वर्ष 2023- 24 मौजा माथनी खसरा 205 मद आबादी में 121 वर्गफुट भूमि पर गोविंद पिता भोलासिंह निवासी खंजनपुर द्वारा किए गए अतिक्रमण का प्रकरण चल रहा था।


इस मामले में नायब तहसीलदार ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। नायब तहसीलदार के फैसले के आधार पर 6 जनवरी को राजस्व अधिकारी, पुलिस बल सहित ग्राम पंचायत माथनी पहुंचे और जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाकर जमीन ग्राम पंचायत माथनी को सौंप दी गई है।


अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारी गोविंद पिता भोलासिंह एवं भोला सिंह पिता रोशन के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला भी दर्ज किया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक उमेश गीद खेड़ी, प्रेमचंद कल्याणपुर और पटवारियों में हेमंत चिल्हाटे, अनिल वर्मा, निखिल देशमुख और राजिक अली सहित सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE