भोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले की कुक्षी से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल बाइक से नर्मदा जल लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। उनके साथ 11 बाइक पर 22 लोग 11 कलश में नर्मदा जल लेकर जा रहे हैं। विधायक की बाइक यात्रा 9 जनवरी को खत्म होगा। उन्होंने बताया कि नर्मदा जल से प्रभु श्रीराम का अभिषेक करेंगे।
विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया, 5 जनवरी को खंडवा जिले के मेघनाद घाट से कलश में जल लेकर यात्रा शुरू की। एक बाइक पर दो लोग सवार हैं। 1100 किलोमीटर का सफर तय कर अयोध्या पहुंचेंगे। रविवार को वे सीहोर पहुंचें। यहां दैनिक भास्कर ने उनसे यात्रा को लेकर बातचीत की।