भोपाल। पुलिस के कंट्रोलरूम से रविवार की दोपहर दो-पहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रेली को पुलिस कमिश्नर हरीनारायण चारी मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रेली में कई समाज सेवी और पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लियाा। रेली का मकसद सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर कार्यालय (पुलिस कंट्रोलरूम परिसर) से लिली टाकीज, काली मंदिर तलैया, भारत टाकीज, अल्पना तिराहा, बस स्टैण्ड, भोपाल टाकीज चौराहा, थाना शाहजहानाबाद, तीन मोहरा, राॉयल मार्केट, जीएडी क्रासिंग, लालघाटी से खानूगांव, करबला रेतघाट, पॉलिटेक्निक चौराहा, रोशनपुरा चौराहा,रंगमहल चौराहा, जवाहर चौक।
डिपो चौराहा, पीएण्डटी चौराहा, माता मंदिर चौराहा, अर्जुन नगर, सुभाष स्कूल, राजीव गांधी चौराहा, प्रशासन अकाडमी से 1100 क्वार्टर, 10 नंबर ओल्डकेम्पीयन से सात नंबर, नूतन कॉलेज, व्यापम चौराहा से जेल रोड होते हुए वापस कमिश्नर कार्यालय पहुंची। रेली में बड़ी संख्या में महिला वाहन चालकों ने भी हिस्सा लिया।