झाबुआ। एसपी अगम जैन ने ग्रामीण इलाकों में बढ़ते अपराध को लेकर एक नई पहल शुरू की है। जनसंवाद के माध्यम से झाबुआ एसपी खुद ग्रामीणों से बात कर रहे है। शनिवार को वह झाबुआ के पिटोल और खवासा पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्रामीणों से बातचीत की।
एसपी अगम जैन ने पुलिस चौकी पिटोल क्षेत्र के ग्राम भाजीडुंगरा का भ्रमण किया और ग्रामीण लोगों से बात की। उन्होंने समझाइश दी कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि के बारे में पता चलने पर तत्काल पुलिस को सुचना दें। गांव के लोगों को दहेज और नाबालिग बच्चों की शादी करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
जनसंवाद में मौजूद रहे ग्रामीणों को बताया कि किसी भी तरह की बीमारी होती है या कोई जहरीला जानवर काटता है तो अपने नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज कराना चाहिए। किसी भी प्रकार से झाड़फूंक जैसे अंधविश्वास के भरोसे नहीं रहना चाहिए। इलाज मे देरी होने से बीमारी बढ़ सकती है, जिससे मरीज की मृत्यु भी हो सकती है। झाबुआ एसपी ने खुद का aऔर पुलिस कंट्रोल रुम के नंबर लोगों से साझा किए।