बागली। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर, सभी जगह पर अक्षत कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।इसी दौरान रविवार के दिन बागली तहसील के नगर चापड़ा में एतिहासिक भव्य अक्षत कलश यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा पाटीदार समाज धर्मशाला से प्रारंभ हुई जो कि नगर के मुख्य मार्गों होते हुए नगर भ्रमण किया।इस दौरान यात्रा में हनुमानजी के विशाल रूप में कलाकार द्वारा झांकी प्रस्तुत की गई, जो कि पूरी यात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन सम्मिलित हुए।नगर के सभी वरिष्ठजन व युवा कलश रखी हुई पालकी को कंधों पर उठाकर यात्रा में चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बैंड बाजे ,डीजे के साथ यात्रा का आयोजन हुआ।
इस यात्रा के माध्यम से सभी से आग्रह भी किया गया की 22 जनवरी को अपने-अपने घर पर यह जश्न मनाए दीपक जलाएं। इस दौरान पूरा नगर भगवामय होकर श्री राम के जयकारों से गुज उठा था।सभी युवा हाथों में श्री राम के ध्वज लेकर चल रहे थे। आयोजन के दौरान चापड़ा चौराहे पर श्री राम के भगवा ध्वज से दुल्हन की तरह सजाया गया, जहां पर भगवान श्री राम की तस्वीर भी लगाई गई है। इस दौरान अक्षत कलश कि आरती कर पाटीदार समाज धर्मशाला में समापन किया गया।