कटनी। स्लीमनाबाद क्षेत्र के कुख्यात अपराधी बल्लन तिवारी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी की भोपाल से आई टीम द्वारा कल रात से छापामार कार्यवाही की जा रही है। ईडी के अधिकारियों द्वारा उसके घर एवं अन्य ठिकानों पर दबिश देते हुए दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। बल्लन तिवारी पिछले दिनों जुआ फड़ में पुलिस की रेड के बाद से ही फरार चल रहा था। अब सूत्रों से यह पता चला है कि बल्लन तिवारी भोपाल में शराब का बड़ा ठेका चलाता है और यहां ठेका लेने एवं रूपयों के लेनदेन में आर्थिक अपराध एवं गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी भोपाल की टीम द्वारा रेड मारी गई है।
जानकारी के मुताबिक स्लीमनाबाद के साथ ही भोपाल स्थित ठिकानों पर भी जांच पड़ताल चल रही है। सूत्रों ने यह भी बताया कि शराब ठेके के पार्टनर द्वारा ही प्रवर्तन निदेशालय ईडी भोपाल में बल्लन की शिकायत की गई है। सूत्रों ने बताया कि इस पूरे मामले के तार दिल्ली में शराब ठेके से भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।