छतरपुर। जिले के बमीठा थाना अंतर्गत घूरा ग्राम के पास कुएं में 65 वर्षीय एक वृद्ध की लाश तैरती मिली हैं। वृद्ध की पहचान कल्लू अहिरवार ग्राम घूरा निवासी बताई जा रही है। घटना का कारण अज्ञात हैं फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है और शव पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
दरअसल राजनगर तहसील अंतर्गत बमीठा थाना क्षेत्र के घूरा ग्राम के समीप बजरंग नगर के पास बने एक कुएं में एक 65 वर्षीय वृद्ध की मिली लाश मिली हैं, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल वृद्ध के कुएं में गिरने का कारण अज्ञात है। जानकारी लगते ही बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। फ़िलहाल वृद्ध की पहचान कल्लू अहिरवार ग्राम घूरा निवासी बताई जा रही है और बमीठा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
बमीठा थाना प्रभारी जसवंत सिंह काकोडिया ने बताया कि जो यह लाश कुएं में तैरती मिली थी वह काफी वृद्ध व्यक्ति की थी, जिसकी उम्र करीब 65 वर्ष के आसपास थी। साथ ही मृतक के शरीर में कोई चोट के निशान मिले हैं और ना ही प्रथम दृष्टया में यह जान पड़ता है कि यह कोई घटना है, बल्कि यह शख्स दुर्घटना का शिकार हुआ है। परिजनों की मानें तो मृतक की दिमागी हालत भी कुछ ठीक-ठाक नहीं थी, फिलहाल पंचनामा तैयार कर मामला दर्ज़ किया हैं।