छतरपुर। नेहरू युवा केन्द्र एवं यातायात पुलिस छतरपुर द्वारा 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस सिलसिले में आज एक जन जागरुकता रैली निकाली गई जो कि यातायात थाना बिजावर नाका से शुरू होकर आकाशवाणी तिराहा होते हुए छत्रसाल चौराहे पहुंची। जहां नेहरू युवा केन्द्र के वालंटियर्स और यातायात पुलिस के सहयोग से रोको टोको अभियान चलाया गया, जिसमें टू व्हीलर और फोरव्हीलर वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही टू-व्हीलर चालक को हेलमेट और फोरव्हीलर वाहन चालक को सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाकर चलने की हिदायत दी गई।
यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्काे ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यह अभियान 11 से 17 जनवरी तक चलाया जाएगा, जिसमें नेहरू युवा केन्द्र के वालंटियर्स और यातायात पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान की जाएगी।