BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2024, 6:29 pm
NEWS : जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, योजनाओं - कार्यों की प्रभावी क्रियान्विति एवं उनकी प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, पढे़ खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओ, बजट घोषणाओं, 100 दिवसीय कार्य योजना, विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों, कार्यों एवं गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्विति एवं उनकी प्रगति सुनिश्चित को लेकर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने आज डीआरडीए हॉल में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

जिला कलक्टर ने एक एक करके सार्वजनिक निर्माण विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओ, बजट घोषणाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं, मदो में स्वीकृत विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर बकाया कार्यों को पूर्ण करने तथा कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने डीएमएफटी में बकाया भुगतान की रिपोर्ट भिजवाने, प्रगति जानने के लिए जिओ टैगिंग करने तथा कार्यों की उपखंडवार प्रगति रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने विभागों से आपस में समन्वय करके कार्य करने और ई फाइल में कार्य करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में जनसुनवाई है इसलिए अधिकारी ब्लॉक स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त प्रमुख प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करें। उन्होंने एमपी एवं एमएलए एलईडी, डीएमएफटी में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की और अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने तथा बकाया युसीसी भिजवाने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने बैठक में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज 60 दिन से अधिक के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की और उन्हें निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने राजकीय विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर पर्याप्त विद्युत एवं पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं बकाया विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने आने वाले ग्रीष्म ऋतु के दौरान पर्याप्त पेयजल और बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल योजनाओं की समीक्षा भी बैठक में की गई। उन्होंने जर्जर

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, जिला परिषद के एसीईओ राकेश पुरोहित, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता इंद्रजीत मीना, डीएसओ सुनील कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, उपनिदेशक उद्यान शंकर लाल जाट, सीडीईओ कृष्ण चाष्ठा,  रोजगार अधिकारी मोहित सिंह शेखवात सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE