चित्तौड़गढ़। नाथ जी की बगीची में राजस्थान नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक नगर परिषद के पूर्व सभापति रमेश नाथ योगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज को मजबूत एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में राजस्थान नाथ समाज के प्रदेश महामंत्री सूरजकरण योगी पहाड़िया, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण नाथ सथाना (ब्यावर), कैलाश कुमार योगी (बूंदी), प्रदेश कोषाध्यक्ष गिरधर योगी (पावटा) तथा प्रदेश मंत्री कालूराम योगी (चाकसू) ने भाग लिया। पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने अधिकाधिक सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित समाज ही अपने सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व सभापति रमेश नाथ योगी ने प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी समाजजनों से सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया।
बैठक में कालू नाथ (पूर्व सरपंच, रोलिया), उदयनाथ (भाटौली), नितेंद्र नाथ योगी (कपासन), नारायण नाथ (चंदेरिया), रामनाथ (रूद), किशन नाथ (सेंथी), नारू नाथ (अड़ाना), शिव नाथ योगी (सेंथी), भेरूनाथ, शंकर नाथ (बोजुंदा), नरेंद्र नाथ (इंटाली), लक्ष्मण नाथ (रोलिया), प्रभु नाथ (गांधीनगर), दिनेश नाथ (विनायका), राजेंद्र नाथ (बांगरेड़ा), मुकेश नाथ (डूंगरपुर), धर्मेंद्र नाथ (बांसवाड़ा) सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।