निम्बाहेड़ा। पवित्र हज यात्रा-2026 से सकुशल लौटने पर कमधज नगर निवासी हाजी आरिफ खिलजी का रविवार को उनके निवास पर हर्षाेल्लास के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर हज खिदमत कमेटी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने साफा बंधवाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर तथा मुबारकबाद देकर उनका आत्मीय इस्तकबाल किया।
हाजी आरिफ खिलजी 24 अप्रैल 2026 को पवित्र हज यात्रा के लिए सऊदी अरब के मक्का-मदीना रवाना हुए थे। 46 दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पूर्ण कर वे 10 जून को सकुशल स्वदेश लौटे। उनके सम्मान समारोह में धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में जिला हज खिदमत कमेटी चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष उबैद खान ठेकेदार, हज खिदमत कमेटी निम्बाहेड़ा के सदर मतलूब अजमेरी, सचिव हाजी अख्तर पटेल, सरपरस्त हाजी जाहिद खान, नायब सदर हाजी भूरू जागीरदार, हाजी कल्लूबा मंसूरी, अनीस अहमद शेख, सादिक हुसैन, मोहम्मद फारूक छिपा, अब्दुल कलाम एडवोकेट, इमरान खान, जमील खान (भाया बैट्री) सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
कमेटी पदाधिकारियों का भी हुआ सम्मान-
समारोह में हाजी गफूर, डॉ. आसिफ खिलजी, डॉ. मंसूर, डॉ. आसिफ रहमान, शम्सुद्दीन, जफर मिस्त्री, जफर खान, इशरत उस्ताद, वसीम खान (ई-मित्र) और शमिउद्दीन खान सहित अन्य उपस्थितजनों ने हज खिदमत कमेटी के पदाधिकारियों का भी साफा एवं पुष्पमालाओं से सम्मान किया। वक्ताओं ने हाजियों के मार्गदर्शन और सहयोग में कमेटी की सेवाओं की सराहना की।
यौमे पैदाइश पर दी शुभकामनाएं-
कार्यक्रम के दौरान डॉ. आसिफ खिलजी ने हज खिदमत कमेटी के सदर मतलूब अजमेरी के जन्मदिन पर केक कटवाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
हज-2027 के आवेदन शुरू
जिलाध्यक्ष उबैद खान ठेकेदार ने हाजी आरिफ खिलजी एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त किया। वहीं सचिव हाजी अख्तर पटेल ने बताया कि हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
13 वर्षों से हाजियों की सेवा में समर्पित कमेटी-
हज खिदमत कमेटी, निम्बाहेड़ा वर्ष 2013 से हाजियों की निःस्वार्थ सेवा में सक्रिय है। कमेटी अब तक सैकड़ों हाजियों के निरूशुल्क आवेदन, 513 पासपोर्ट बनवाने, जिला स्तरीय टीकाकरण एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराने तथा हज हाउस जयपुर और टोंक रुबात में आवश्यक दस्तावेज जमा कराने जैसी सेवाएं प्रदान कर चुकी है।
कमेटी ने वर्ष 2018 से 2026 तक नियमित हज प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए हैं। वहीं वर्ष 2025 में टोंक रुबात व्यवस्था के माध्यम से प्रत्येक हाजी को लगभग 53 हजार रुपये का आर्थिक लाभ दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज हज खिदमत कमेटी, निम्बाहेड़ा क्षेत्र के हाजियों के लिए सेवा, विश्वास और समर्पण का प्रतीक बन चुकी है।