चित्तौड़गढ़। मराठा महापराक्रमी रण धुरंधर छत्रपति शिवाजी की जयंती सोमवार को शिवसेना की ओर से जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल वेद के नेतृत्व में महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित शिवाजी सर्किल पर ध्वजा लगाकर शिवाजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। महिला एवं बाल चिकित्सालय में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किये गये। साथ ही जिला प्रमुख वेद ने नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा से मिलकर लम्बे समय से विकास को तरस रहे शिवाजी सर्किल का शीघ्र सौन्दर्यकरण कराये जोन की मांग की जिस पर सभापति ने शीघ्र ही सुध लेकर इसका सौन्दर्यकरण किये जाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान कैलाश सोनी, किशन ओड़, दुर्गेश ओड़, मनीष लोठ, विनोद भोई, शंभू गायरी, दिव्यांश वेद, शिवलाल माली, पप्पू गुर्जर, भेरूलाल शर्मा, ईश्वर सिंह, प्रकाश लौहार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।